{"_id":"6a70d290a462f1d47d0272aa","slug":"three-people-including-a-teenager-drowned-in-the-ganges-one-was-rescued-while-two-remain-missing-hardoi-news-c-12-1-knp1099-1607835-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: किशोर समेत तीन गंगा में डूबे, एक को बचाया, दो लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: किशोर समेत तीन गंगा में डूबे, एक को बचाया, दो लापता
विज्ञापन
फोटो-41-घटना के बाद बिलखतीं गंगा में डूवे युवक और किशोर के परिवार की महिलाएं। संवाद
हरपालपुर (हरदोई)। कन्नौज के गौरीशंकर मंदिर में सोमवार तड़के तीन बजे जलाभिषेक कर वापस आए सात लोगों में से दो युवक व एक किशोर कुसुमखोर घाट पर गंगा में फिर से नहाने लगे। इसी दौरान तीनों डूबने लगे, शोर सुनकर पहुंचे गोताखोरों ने एक युवक को बाहर निकाल लिया। एक युवक और किशोर की तलाश पीएसी की फ्लड यूनिट के साथ एसडीआरएफ की टीम कर रही है। हालांकि दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है।
अरवल थाना क्षेत्र के चौंसार निवासी नारद (20) सेना भर्ती की तैयारी कर रहे थे। गांव निवासी ऋषि (15), शिवम (21), नन्हें भइया (18), गोलू (17), अग्रेश (22) और दीपांशु (15) के साथ नारद भी सोमवार तड़के जलाभिषेक करने कन्नौज के गौरीशंकर मंदिर गए थे। सुबह लगभग आठ बजे वहां से वापस कुसुमखोर पुल के नीचे गंगा घाट पर आ गए।
इसी दौरान नारद, ऋषि और शिवम गंगा में फिर से नहाने के लिए चले गए। नहाने के दौरान तीनों डूबने लगे। शोर सुनकर घाट पर मौजूद गोताखोरों ने नदी में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने शिवम को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन ऋषि और नारद का कोई पता नहीं चला। शिवम और उसके साथियों ने दोनों के परिजनों को मोबाइल पर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
सभी के परिजन मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर गंगा स्नान चल रहा था। वहां से पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। कुछ देर बाद एएसपी पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह भी पहुंच गए। पीएसी की फ्लड यूनिट और एसडीआरएफ की टीम ने दोनों की तलाश के लिए अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक भी दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। एएसपी पश्चिमी ने बताया कि तलाश अभियान जारी है। पानी का बहाव तेज होने के कारण कुछ समस्या आ रही है, लेकिन टीमें लगी हुई हैं।
नदी की दो धार, तेज बहाव ने डाला राहत कार्य में खलल
गंगा नदी में इन दिनों बाढ़ आई हुई है। पानी ज्यादा होने के कारण दो धार चल रही हैं। मुख्य धार से निकली अलग धार पर स्नान की व्यवस्था की गई है। इसका उद्देश्य यह था कि तेज बहाव की तरफ श्रद्धालु न जाएं। इससे इतर तीनों युवक अपने दोस्तों के साथ मुख्य धार में नहाने चले गए। इसके बाद जब राहत कार्य शुरू हुए तो एसडीआरएफ कर्मियों समेत अन्य राहत कर्मियों को पानी के तेज बहाव के कारण खासी परेशानी हुई। ग्रामीण बताते हैं कि एक धार से मुख्य धार तक पहुंचने के लिए ही राहत दल को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
बीडीओ पहुंचीं तो रह गईं दंग... घाट पर व्यवस्थाएं सुधारने को कहा
घटना की जानकारी पर एसडीएम सवायजपुर अंकित तिवारी, नायब तहसीलदार राजेश पटेल सबसे पहले पहुंचने वालों में शामिल रहे। दोपहर में सांडी की खंड विकास अधिकारी अस्मिता सेन भी मौके पर पहुंचीं। यहां घाट पर महिलाओं के लिए कपड़े बदलने का कोई स्थान न होने पर उन्होंने एडीओ पंचायत से नाराजगी जताई। 24 घंटे के अंदर यहां महिलाओं के लिए चेंज रूम बनाने के साथ ही सफाई के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।