फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three injury marks were found on the body...death was due to heart attack.

Hardoi News: शव पर मिले चोट के तीन निशान...मौत हृदयाघात से

Tue, 20 Jan 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Three injury marks were found on the body...death was due to heart attack.
फॉलोअप
विज्ञापन

- वीडियोग्राफी के बीच अधेड़ के शवा का पैनल से कराया गया पोस्टमार्टम
- अर्जुनपुर में रविवार को हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर में पिटाई से घायल अधेड़ को सीएचसी में मृत घोषित किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। शव का पोस्टमार्टम सोमवार को कराया गया। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में ह्रदयाघात से मौत होने की बात सामने आई है। शव पर चोट के तीन निशान मिले हैं। हालांकि पुलिस ने मृतक की बहू की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर निवासी अशोक सिंह उर्फ जंटर खेती करते थे। अशोक के भतीजे श्यामेंद्र की पत्नी आरती सिंह ग्राम प्रधान हैं। इस बार अशोक के पुत्र अरविंद भी प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। अरविंद ने मतदाता सूची में फर्जी नाम होने की शिकायत की थी। इसी से संबंधित जांच टीम रविवार की दोपहर गांव आई थी।
विज्ञापन

टीम ने अरविंद को मौके पर बुलाया था। इस दौरान अरविंद के चचेरेे भाई श्यामेंद्र सिंह, रामेंद्र सिंह, भानू प्रताप सिंह, शिवम और श्यामेंद्र का पुत्र अभय प्रताप सिंह भी आ गया। आरोप है कि यहां विवाद के दौरान अरविंद को आरोपियों ने पीट दिया। इसकी शिकायत करने अरविंद हरपालपुर कोतवाली गया। इसी बीच आरोपियों ने उसके घर जाकर वहां मौजूद उसके पिता अशोक सिंह की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावा है कि इसके कारण अशोक की मौत हो गई। सोमवार को वीडियोग्राफी और दो चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें माथे पर एक खरोच, बाएं आंख के पास एक घाव और होंठ में एक चोट का निशान मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हृदयाघात बताई गई। मृतक की बहू खुशबू पत्नी गोविंद सिंह ने उक्त पांच आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed