फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three, including a roadways booking clerk, suspended in a 2 lakh scam

Hardoi News: दो लाख रुपये के खेल में रोडवेज के बुकिंग लिपिक समेत तीन निलंबित

Fri, 17 Jul 2026 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Three, including a roadways booking clerk, suspended in a 2 lakh scam
हरदोई। यात्रियों के टिकट के पूरे रुपये रोडवेज के परिचालकों ने कैश काउंटर पर जमा कराए। बावजूद इसके बुकिंग लिपिक ने पूरे रुपये निगम के खाते में जमा नहीं कराए। प्रोत्साहन भत्ता मांगने पहुंचे एक परिचालक को हकीकत पता चली तो उसने राज्य सड़क परिवहन निगम के स्थानीय अधिकारियों को जानकारी दी। 2.1 हजार रुपये की गड़बड़ी के आरोप में बुकिंग लिपिक समेत तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

विभिन्न डिपो की बसों से आने वाले परिचालक यात्रियों से वसूला गया किराया पूरे हिसाब के साथ बुकिंग लिपिक के पास जमा करते हैं। हर फेरे पर यही प्रक्रिया अपनाई जाती है। अलग-अलग रूट पर चलने वाले परिचालकों के लिए प्रोत्साहन भत्ते की व्यवस्था भी निगम ने की है। इसमें तय किलोमीटर से अधिक पर परिचालन का कार्य करने पर भत्ता दिया जाता है। भत्ते की व्यवस्था आमतौर पर साप्ताहिक और मासिक रहती है। बीते दिनों सात दिन पूरे होने पर एक परिचालक प्रोत्साहन भत्ता मांगने के लिए पहुंचा तो मौके पर मौजूद सह कोषाध्यक्ष ने तय मानक पूरे न होने की बात कही।
विज्ञापन

इस पर परिचालक ने अपना पूरा ब्योरा देखा तो उसके पास सारे प्रमाण थे। इस दौरान पता चला कि उससे पूरे रुपये जमा कराए गए हैं लेकिन कैश बुक में इसकी इंट्री नहीं हुई है। मामले का पता चलने पर क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने स्टेशन इंचार्ज प्रेम शंकर कोष्ठक से जांच कराई। जांच में पता चला कि दो लाख एक हजार रुपये की गड़बड़ी हुई है। क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि दो लाख एक हजार रुपये संबंधित कर्मचारियों से जमा करा लिए गए हैैं। बुकिंग लिपिक शरद कुमार, सह कोषाध्यक्ष नवलेश कुमार और सुनील श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में यह लोग आरएम कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed