{"_id":"662d4dd7cdb46dd55d0e7034","slug":"three-huts-and-goods-kept-in-the-house-were-burnt-in-the-fire-hardoi-news-c-213-1-hra1001-113838-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आग से तीन झोपड़ियां और मकान में रखा सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आग से तीन झोपड़ियां और मकान में रखा सामान जला
Sun, 28 Apr 2024 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 28 Apr 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
हरदोई (बेहटागोकुल)। नगला गांव में शनिवार दोपहर लगी आग से तीन झोपड़ियां और एक मकान में रखा सामान व नकदी जल गया। आग की चपेट में आने से तीन मवेशी भी झुलस गए।
नगला गांव निवासी बहादुर के मकान के सामने बनी एक झोपड़ी में आग लग गई। लपटें देख ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई गई तब तक तीन झोपड़ियों सहित एक मकान को आग ने चपेट में ले लिया था। बहादुर की पत्नी उर्मिला ने बताया कि खेत से काम कर वापस आ रही थी तभी आग की लपटें उठती देखीं।
आग से ससुर सालिकराम का 15 क्विंटल गेहूं और 62,000 रुपये भी जल गए। सालिकराम की पुत्री रीता की शादी 23 अप्रैल को हुई है। तीन अन्य पुत्रियों में पिंकी के 19,000, मल्ला के 15,000 और सुषमा के 11,000 रुपये, अलमारी, बेड व कपड़े आदि जल गए हैं।
विज्ञापन
उधर, पड़ोसी अरविंद के घर में 10 क्विंटल गेहूं और करीब एक क्विंटल सरसों जल गई है। हादसे के समय अरविंद और पत्नी जशोदा रिश्तेदारी में गए थे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग बुझा ली थी। लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि मौके की पड़ताल कर नुकसान की रिपोर्ट तहसील में दी जाएगी।