फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Three electricity poles and a transformer were damaged after being struck by a DCM truck; power remained out for 30 hours.

Hardoi News: डीसीएम की टक्कर से तीन विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त, 30 घंटे गुल रही बिजली

Fri, 16 Oct 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Three electricity poles and a transformer were damaged after being struck by a DCM truck; power remained out for 30 hours.
भरावन। विद्युत उपकेंद्र अतरौली के भरावन गांव में डीसीएम ने बिजली लाइन में टक्कर मार दी। इससे तीन विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इस कारण गांव के करीब 400 घरों की आपूर्ति लगातार 30 घंटे तक ठप रही जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

33 केवी उपकेंद्र अतरौली से जुड़े गंज टाउन फीडर क्षेत्र में तेज रफ्तार डीसीएम ने बृहस्पतिवार दिन में 11 बजे बिजली पोल में टक्कर मार दी। इससे तीन विद्युत पोल उखड़ गए और ट्रांसफार्मर जमीन पर आ गिरा। इससे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। विभागीय कर्मचारियों ने बिजली लाइन बनाने और ट्रांसफार्मर रखने का कार्य किया। शुक्रवार को 30 घंटे बाद चार बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन

लगातार 30 घंटे बिजली न मिलने से फीडर से जुड़े 400 उपभोक्ता परेशान रहे। लोग पेयजल को तरस गए। अवर अभियंता ओमप्रकाश की ओर से पुलिस को अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी गई जिसमें लगभग 3,21,179 रुपये को नुकसान का होना बताया गया। अवर अभियंता ने बताया कि लाइन बनाने में समय लगा। बिजली लाइन को शुरू करा दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed