{"_id":"607c604c8ebc3e8d320f544b","slug":"three-dead-hardoi-news-corona-anm-126-infeted-hardoi-news-knp62418120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एएनएम समेत तीन की मौत, 98 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एएनएम समेत तीन की मौत, 98 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
फोटो-16- जिला अस्पताल में कोरोना की जांच को नमूना देने के लिए लगी लाइन। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर एक एएनएम समेत तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। 24 घंटे में 126 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें न्यायालय के 23 कर्मचारी भी शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस की संख्या 1255 हो गई।
शहर के मोहल्ला वंशीनगर निवासी युवा समाजसेवी चार दिन पहले ही कोरोना संक्रमित पाया गया था। वह दो दिन तक घर में आइसोलेट रहा, इसी बीच शुगर बढ़ने के कारण उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
इस पर उसे लखनऊ रोड स्थित कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार की रात उसकी अस्पताल में मौत हो गई। इसी तरह शहर के मोहल्ला आशानगर निवासी महिला एएनएम के पद पर लोनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात थी।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित मिलने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार रात उनकी भी मौत हो गई। इसके अलावा एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की भी कोरोना से मौत हो गई। वह कोविड-19 अस्पताल में भर्ती थे। रविवार को 35 संक्रमितों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया है। तीन लोगों के स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे गई है।
अब 21 तक न्यायालय बंद
विभिन्न न्यायालयों में तैनात 23 कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद दो दिन के लिए न्यायालय परिसर को बंद कर दिया गया है। जनपद न्यायाधीश विनोद कुमार ने कोविड-19 से संबंधित कमेटी की आख्या के बाद 19 और 20 अप्रैल को न्यायालय बंद रखे जाने की घोषणा की है।
21 अप्रैल को पहले से ही रामनवमी के चलते अवकाश है। जिला जज के मुताबिक 19 अप्रैल को जिन मामलों की सुनवाई होनी थी, उनकी सुनवाई अब 22 अप्रैल को होगी। इसी तरह 20 अप्रैल को जिन मामलों में न्यायालय में कार्य होना था, उनमें 23 अप्रैल को कार्यवाही होगी। दो दिन न्यायालय परिसर बंद रहने के दौरान सैनिटाइजेशन का कार्य भी कराया जाएगा।
तीन आरोपी भी निकले कोरोना संक्रमित
अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरोरी में शुक्रवार रात हुए बवाल में शामिल निवर्तमान प्रधान समेत नौ लोगों को अतरौली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी का मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरावन में कराया गया। इसी दौरान इन सभी का एंटीजेन टेस्ट भी हुआ। इस टेस्ट में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले।

फोटो-17- चौहान थोक में संक्रमित के घर के बाहर की गई बैरीकेडिंग। संवाद- फोटो : HARDOI