{"_id":"06aa1e82f2a8cd5b2cae2817e21695b6","slug":"three-co-16-stations-received-new-vehicle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सीओ, 16 थानों को मिलीं नई गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सीओ, 16 थानों को मिलीं नई गाड़ियां
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 06 Jul 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के सरकार की ओर से जिले को तीन बोलरो और 16
विज्ञापन
जीपों की सौगात पुलिस महकमे को मिली है। जिनको जल्द ही थानों को दे दिया
जाएगा। इसमें तीन सीओ को नई गाड़ियां मिलेंगी, वहीं बड़े थानों में दो दो
गाड़ियां हो जाएंगी।
ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार की ओर से जिले के पुलिस महकमे को 16 जीप और तीन बोलेरो मिलीं हैं। यह गाड़ियां पुलिस लाइन में खड़ी हैं। इन गाड़ियों का पंजीकरण कराया जा रहा है। पंजीकरण होने के बाद तीन बोलेरो में एक सीओ संडीला, एक सीओ हरपालपुर और एक सीओ सिटी को दी जाएगी।
इसके अलावा जीप बड़े थानों को मुहैया कराई जाएंगी, ताकि हर बड़े थाने में दो-दो गाड़ियां हो जाए। एसपी उमेश सिंह ने बताया कि नई गाड़ियों के आने से थानों में पेट्रोलिंग की व्यवस्था में सुधार होगा। गाड़ियों को पंजीकरण का कार्य चल रहा है। इसके बाद इनको थानों के लिए रवाना कर दिया जाएगा।