{"_id":"693d9db19588ee9563009a5a","slug":"three-accused-of-snatching-e-rickshaw-and-mobile-phone-arrested-hardoi-news-c-213-1-hra1006-141773-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ई-रिक्शा और मोबाइल छीनने वाले तीन आरोपी पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ई-रिक्शा और मोबाइल छीनने वाले तीन आरोपी पकड़े गए
विज्ञापन
बघौली। चालक को चाकू से घायल कर ई-रिक्शा और मोबाइल छीनने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से ई-रिक्शा बरामद किया गया है। आरोपियों में से एक आरोपी बाल अपचारी है।
थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी लालजीत ई-रिक्शा चालक हैं। बीती 11 अक्तूबर की रात 9:50 बजे लालजीत ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 11 अक्तूबर की दोपहर दो बजे अहिरोरी से तीन लोग उनके ई-रिक्शा पर बैठे थे। तीनों ने 200 रुपये में उमरापुर तक जाने के लिए ई-रिक्शा बुक कराया था। वह तीनों को लेकर उमरापुर जा रहा था। ग्राम भीठादान और उमरापुर पुल के बीच एक शख्स ने लघुशंका करने की बात कहकर ई-रिक्शा रोक दिया।
इसी दौरान आरोपियों ने चाकू से लालजीत पर हमला कर दिया था। आरोपी ई-रिक्शा और उनका मोबाइल छीन कर मौके से भाग गए। सीओ बघौली प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुकही निवासी आलोक, विमल और एक बाल अपचारी ने घटना को अंजाम दिया था। शनिवार को तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। ई-रिक्शा बरामद किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार, उप निरीक्षक अखिलेश कुमार, रामकरन, एसओजी प्रभारी राजेश कुमार, सर्विलांस प्रभारी अब्दुल जब्बार आदि शामिल रहे।