{"_id":"63b7282011fe047d2f26bd1c","slug":"threatened-letters-and-bricks-and-stones-were-thrown-even-on-the-seventh-day-hardoi-news-knp737278224","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरदोईः सातवें दिन भी धमकी लिखे पत्र व ईंट-पत्थर फेंके गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरदोईः सातवें दिन भी धमकी लिखे पत्र व ईंट-पत्थर फेंके गए
विज्ञापन
फोटो-33- पीड़ित परिवार से पूछताछ करते शाहाबाद सीओ हेमंत उपाध्याय
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली। एक परिवार के घर पर रात में ईंट-पत्थर फेंकने का सिलसिला लगातार सातवें दिन भी जारी रहा। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप भी लगाया है। खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने आठ दिन बाद अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इसी मामले में गुरुवार की देर शाम शाहाबाद सीओ ने जांच की।
कस्बे के मोहल्ला इमाम चौक निवासी हिंदू परिवार के घर पर छह दिनों से ईंट-पत्थर के साथ धमकी लिखे पत्र फेंके जा रहे थे। पीड़ित परिवार के द्वारा लगातार पुलिस को सूचना दी जा रही थी, इसके बाद भी पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही थी।
लगातार सातवें दिन गुरुवार को भी रात 8 बजे के बाद ईंट-पत्थर के साथ अश्लील और धमकी लिखे पत्र फेंके गए। इसकी सूचना फिर से पुलिस को दी गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल कर लौट गई।
विज्ञापन
सीओ शाहाबाद हेमंत उपाध्याय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित परिवार के घर के बाहर 24 घंटे के लिए पुलिस पिकेट लगाई गई है। पुलिस लगातार जांच कर रही है। सीओ ने पड़ोसियों से घटना के बारे में जानकारी ली है।
रतजगा करने को मजबूर परिवार
घटना के बाद से हिंदू परिवार रतजगा करने को मजबूर है। परिवार के कुछ सदस्य छत पर रहते हैं तो कुछ खिड़की दरवाजे के पीछे छुपकर अराजकतत्वों पर नजर रख रहे हैं। कहीं कुछ दिख जाए और गुत्थी सुलझ जाए पर पथराव रात के अंधेरे में होता है। कहां से पत्थर आता है ये किसी को नहीं दिखता।
मदद करने वालों पर निशाना
पीड़ित परिवार की मदद को अन्य हिंदू परिवार के लोग सामने आए। एक परिवार के सदस्य ने चुपके से घटना के राज को खोलने के लिए सीसी कैमरा लगवाया। इसके बाद आठवें दिन ईंट-पत्थर के साथ धमकी लिखा खत फेंका गया। जिसमें मददगार के लिए लिखा था कि तेरे भी दो बेटे हैं तू कैमरा हटा ले। इसके बाद से वह परिवार भी दहशत में है।

फोटो-35- घर के अंदर पड़े ईंट पत्थरों को देखता पुलिसकर्मी- फोटो : HARDOI