फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Thieves targeted the shop 100 meters away from picket duty

Hardoi News: पिकेट डयूटी से सौ मीटर दूर चोरों ने दुकान को बनाया निशाना

Sat, 24 Jun 2023 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted the shop 100 meters away from picket duty
पाली। रूपापुर मार्ग पर निजामपुर पुलिया के पास एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में गुरुवार की रात चोरों ने नकब लगाकर सात हजार की नकदी समेत 20 हजार का माल चुरा लिया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के निजामपुर खेड़ा बेहटी निवासी अरविंद कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि उसकी इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पाली-रूपापुर मार्ग पर निजामपुर पुलिया के पास है। गुरुवार की रात चोर जीने की दीवार में नकब काटकर दुकान में दाखिल हुए और दुकान में रखी सात हजार की नकदी व 13 हजार की कीमत का नया कॉपर का तार चुरा ले गए। सुबह जब पड़ोस के दुकानदार अपनी दुकान पर आए तो उन्होंने नकब कटी देखकर उसे फोन से सूचना दी। थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय ने बताया तहरीर मिली है। जांच कर कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निजामपुर पुलिया पर पुलिस पिकेट की ड्यूटी दिन में व रात में रहती है। इसके बावजूद महज 100 मीटर दूरी पर चोर चोरी की वारदात को अंजाम देकर निकल गए। इससे पुलिस पर सवालिया निशान लगने लगा। पुलिस पिकेट को इस वारदात की जानकारी नही हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed