फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   They took away jewelry worth Rs 6 lakhs on the pretext of polishing utensils

Hardoi News: बर्तन चमकाने का झांसा देकर छह लाख के जेवर ले गए

Fri, 22 Aug 2025 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
They took away jewelry worth Rs 6 lakhs on the pretext of polishing utensils
हरदोई। डिटर्जेंट कंपनी के सेल्समैन बनकर घर में घुसे दो युवकों ने बुजुर्ग महिला से सफाई के बहाने छह लाख रुपये कीमत के जेवरों की टप्पेबाजी कर ली।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर की आवास विकास कालोनी में हुई घटना के दौरान महिला के पोते ने टप्पेबाजों को पकड़ने का प्रयास भी किया। भागते हुए टप्पेबाज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। इसी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आवास विकास निवासी राजकुमारी सिंह (70) के पति हरिभान सिंह की मौत हो चुकी है। वह पुत्र प्रदीप सिंह के साथ रहती हैं। प्रदीप की पत्नी आरती और पुत्र मानस सिंह हैं। घर से कुछ दूरी पर बाबा तुरंतनाथ मंदिर है। वह शुक्रवार को 11 बजे मंदिर में पूजा करने गईं। यहां से निकलते ही उनको एक युवक मिला।
विज्ञापन

उसने खुद को डिटर्जेंट कंपनी का कर्मी बताया। बोला-माताजी पूजा के बर्तन दीजिए। चमका कर दिखाऊंगा। इस पर उन्होंने मना कर दिया। युवक भी उनके पीछे चल दिया। वह अपने गेट के अंदर आ गईं। पीछे से युवक भी अंदर आ गया। वह अलमारी में रखी मानस की शील्ड साफ करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई के बाद शील्ड चमकने लगी। इसपर उसने पूजा के बर्तन मंगवाए। इस दौरान आरोपी युवक का दूसरा साथ भी आ गया। दोनों टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला को बातों में लगाकर सोने के चार कंगन, चेन और पेंडल उतरवा लिए। एक युवक वहां लगे वॉश बेसिन से हाथ धोने लगा। दूसरा युवक बाहर आकर बाइक के पास चला गया। संदेह होने पर उन्होंने आभूषण वापस करने को कहा। इस दौरान मौका पाकर टप्पेबाज तेजी से बाइक सवार साथी की ओर भागा। दोनों टप्पबाजी लखनऊ रोड की ओर भाग गए।
महिला ने बताया कि आभूषण का वजन करीब छह तोला था। प्रदीप ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द टप्पेबाज गिरफ्तार किए जाएंगे।

बुजुर्ग महिला ने बताया कि दोनों टप्पेबाज बिल्कुल प्रोफेशनल सेल्समैन बनकर आए थे। दोनों अच्छी ड्रेस पहने बहुत सलीके से बात कर रहे थे। इस दौरान गंदी चीजों को साफ करने टिप्स भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed