{"_id":"66fc494021a4a89b260de204","slug":"there-will-be-a-report-on-three-including-the-head-for-showing-the-beneficiary-of-old-age-pension-as-dead-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-120564-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थी को मृत दर्शाने में प्रधान सहित तीन पर होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थी को मृत दर्शाने में प्रधान सहित तीन पर होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
हरदोई। साहब, मैं जिंदा हूं, कागज और पोर्टल पर जीवित करा दीजिए का असर दिखने लगा है। डीएम के आदेश पर जिला समाज कल्याण अधिकारी ने थाना पिहानी पुलिस को प्रधान सहित तीन पर एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी है।
कलक्ट्रेट में डीएम की जनसुनवाई में शिकायती पत्र और पंजीकरण पर्ची लेकर खुद को जीवित साबित कराने के लिए विकास खंड पिहानी की ग्राम पंचायत राभा के मजरा नारीखेड़ा निवासी हेमराज आए थे। मार्च 2024 तक वृद्धावस्था पेंशन मिली थी और इसके बाद 19 जून 2024 को दी गई रिपोर्ट में हेमराज को मृतक दिखाया गया। इस पर विभाग ने पेंशन पर रोक लगा दी है।
डीएम ने पूरे मामले की जांच शाहाबाद की एसडीएम दीक्षा जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत और पिहानी के बीडीओ से ही कराई। जांच में गलत रिपोर्ट दिए जाने की पुष्टि हुई। इस पर डीएम एमपी सिंह ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को राभा की प्रधान पार्वती, तत्कालीन पंचायत सचिव इंद्रपाल वर्मा और पंचायत सहायक मो. जावेद के विरुद्ध एफआईआर के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत ने बताया कि मंगलवार को थाना पिहानी पुलिस को एफआईआर के लिए तहरीर दे दी गई है। एफआईआर की प्रति अभी नहीं मिली है।