{"_id":"684f01a74160955a0706509f","slug":"there-was-a-fight-between-train-and-local-vendors-over-selling-of-food-items-hardoi-news-c-213-1-hra1004-132871-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: खाद्य सामग्री बेचने को लेकर ट्रेन और लोकल वेंडरों में चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: खाद्य सामग्री बेचने को लेकर ट्रेन और लोकल वेंडरों में चले लात-घूंसे
विज्ञापन
हरदोई। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के पैंट्री वेंडर और लोकल वेंडरों के बीच शनिवार देर शाम प्लेटफार्म पर जमकर लात-घूंसे चले। ट्रेन में खाद्य सामग्री बेचने को लेकर हुई मारपीट में जिम्मेदार दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि, कोई गंभीर चुटहिल नहीं हुआ। वहीं, आरपीएफ इस मामले में कोई कार्रवाई न करते हुए घटना से ही इन्कार कर रही है।
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों की भरमार है। जिम्मेदारों के संरक्षण में अवैध वेंडरिंग चरम सीमा पर है और यात्रियों को अनाधिकृत वस्तुओं की बिक्री भी जमकर की जा रही है। पूर्व डीआरयूसीसी सदस्य से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार रात 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस हरदोई स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर रात 8:55 बजे पहुंंची। ट्रेन आने पर लोकल वेंडर खाद्य सामग्री लेकर ट्रेन के बंदर बेचने पहुंच गए।
इस पर पैंट्री कार के वेंडराें ने आपत्ति जताई। कहासुनी की बात हाथापाई पर उतर आई। इसी बीच एक वेंडर ने ईंट उठाकर फेंकना शुरू कर दिया। वेंडरों के बीच लड़ाई होता देख यात्रियों की भीड़ एकत्र हो गई। लड़ाई होती रही, लेकिन आरपीएफ का कोई जवान नहीं पहुंचा। ट्रेन जाने के बाद लड़ाई बंद हुई। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि स्टेशन पर वेंडरों के बीच में हुई लड़ाई की जानकारी नहीं है।