फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   There are no parking arrangements in Cinema Road market, there is traffic jam.

Hardoi News: सिनेमा रोड बाजार में नहीं हैं पार्किंग के इंतजाम, लगता जाम

Mon, 14 Oct 2024 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
There are no parking arrangements in Cinema Road market, there is traffic jam.
हरदोई। शहर के प्रमुख बाजार सिनेमा रोड पर वाहनों की पार्किंग के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। पार्किंग के इंतजाम न होने से खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को अपने वाहन फुटपाथ से लेकर सड़क तक खड़े करने होते हैं। वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से आवागमन में राहगीरों के साथ ही दुकानदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

सिनेमा रोड बाजार शहर के मुख्य बाजारों में शामिल है। वहां पर ज्वैलर्स, रेडीमेड कपड़ा, जनरल स्टोर्स, किराना स्टोर्स, मोबाइल शोरूम सहित अन्य शोरूम और बैंक आदि हैं। समय के साथ बाजारों में लोगों की भीड़ और वाहनों की संख्या भी बढ़ी है। लोगों की भीड़ बढ़ने के साथ ही बाजार में वाहनों का आवागमन भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग के बाजार में इंतजाम न होने से लोगों को अपने वाहन दुकानों के पास या फिर कुछ दूरी पर जगह मिलने पर फुटपाथ से लेकर सड़क पर खड़े करने पड़ते हैं।
विज्ञापन

--------
हां, शहर के प्रमुख बाजारों में पार्किंग पार्किंग की अभी व्यवस्था नहीं है। खरीदारों के साथ ही वाहनों की भी संख्या बढ़ी है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त बनाने और फुटपाथ व सड़कों को आवागमन के खुला रखने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद को भूमि चिह्नित कराए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसके त्रिवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed