फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Then frustrated by clouds

फिर बादलों ने किया निराश

Sat, 18 Jul 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sat, 18 Jul 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Then frustrated by clouds

दिनभर की तपिश और उमस में दोपहर बाद उमड़े बादलों को

विज्ञापन
देख शनिवार को लोगों ने यह सोच कर राहत की सांस ली कि शायद अब बारिश होगी और गर्मी से निजात मिलेगी, पर शनिवार को फिर से काले बदरा दगा दे गए और लोग गर्मी में पसीने-पसीने होते रह गए।

अभी एक हफ्ते पूर्व ही हुई झमाझम बारिश ने लोगों को राहत दी थी, पर जैसे-जैसे वक्त गुजरता गया और सूरज की तपिश ने गर्माहट और उमस पैदा करनी शुरू की, वैसे ही फिर लोगों के अंदर बारिश की चाह पैदा हो गई, पर तब से लेकर अब तक लोगों की यह चाहत पूरी नहीं हो पा रही है।

यह बात और है कि कई बार बढ़ी उमस के बाद बदली छाई रही, काले बादल भी आते दिखाई दिए, पर हवा के झाेंकों के साथ यह काले बदरा एक बार फिर वहां से गायब हो गए। ऐसा ही कुछ शनिवार की दोपहर बाद भी देखने को मिला। आसमान में उमड़े काले बदरा और मौसम में बढ़ी उमस को देख लोगों ने बारिश की संभावनाएं व्यक्त करनी शुरू की, पर उनके अरमान कुछ ही देर में चकनाचूर हो गए और बादल गायब हो गए।

मौसम वैज्ञानिक जयशंकर मिश्र ने बताया कि निश्चित रूप से शनिवार को उमस रही। पिछले तीन चार दिनों से पारा वहीं 30 से 33 डिग्री पर अटका है और लोग गर्मी से बिलबिला भी रहे हैं, पर बारिश न होने से लोगों को पसीने पसीने होने पर मजबूर होना पड़ रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed