{"_id":"617d88ea454e3837bf78eb66","slug":"theft-in-traders-house-hardoi-news-knp66138602","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के बंद मकान से 25 लाख रुपये के नगदी जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी के बंद मकान से 25 लाख रुपये के नगदी जेवर चोरी
विज्ञापन
-रामेंद सिंह से जानकारी लेते शहर कोतवाल दीपक शुक्ला। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बहरा सौदागर में कारोबारी के बंद मकान से चोरों ने लाखों की नगदी और जेवर समेत 25 लाख का माल चोरी कर लिया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्राइम ब्रांच और एसओजी को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया है। अज्ञात के विरुद्ध चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मूल रूप से सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्लौर निवासी रामेंद्र सिंह का दुग्ध प्लांट हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ककरा में है। उनके शराब के कई ठेके हैं। बहरा सौदागर स्थित मकान में पहली मंजिल पर उनका छोटा बेटा पिंटू सिंह और दूसरी मंजिल पर वह रहते हैं। 24 अक्टूबर को रामेंद्र के पिता राजपाल सिंह का निधन हो गया था। इस पर पूरा परिवार गांव चला गया था। शनिवार सुबह लगभग दस बजे मकान के पड़ोस में रहने वाली महिला ने रामेंद्र के घर के गेट को खुला देखा तो फोन कर जानकारी दी।
कुछ देर बाद रामेंद्र मकान पर पहुंचे, तो पहली और दूसरी मंजिल पर दरवाजे के ताले टूटे मिले। कमरों में रखीं अलमारियों के भी ताले टूटे मिले और जेवर के खाली डिब्बे पड़े मिले। घटना की जानकारी पर शहर कोतवाल दीपक शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसओजी और क्राइम ब्रांच भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
फील्ड यूनिट की टीम को भी बुलाया गया। रामेंद्र सिंह ने बताया कि चोर पोटली में रखे पांच लाख 33 हजार रुपये, सवा चार लाख रुपये की नई नोटों की गड्डियां व सोने के लगभग 16 लाख रुपये के जेवर (जिनमें दो चेन, आठ अंगूठी, एक जोड़ी बड़े कुंडल, सोने की आठ चूड़ी शामिल हैं) चुरा ले गए हैं। शहर कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि घटना की रिपोर्ट अज्ञात के विरुद्ध दर्ज की गई है।
दो लोगों पर जताई शंका
रामेंद्र सिंह ने मोहल्ले के ही दो युवकों पर चोरी की घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई है। रामेंद्र सिंह के मकान से कुछ वर्ष पहले घरेलू गैस सिलिंडर चोरी हुए थे और तब चोरी करने में जिन दो लोगों के नाम सामने आए थे, उन्हीं पर शंका जताई जा रही है। मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।