फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Theft in five houses in Amtara, cash and jewelery worth eight lakhs recovered from one house

Hardoi News: आमतारा में पांच मकानों में चोरी, एक मकान से आठ लाख के नकदी-जेवर समेटे

Sat, 05 Oct 2024 10:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Theft in five houses in Amtara, cash and jewelery worth eight lakhs recovered from one house
पचदेवरा। पचदेवरा थाना क्षेत्र के आमतारा गांव में शुक्रवार रात चोरों ने पांच मकानों को निशाना बनाया। इन मकानों से नकदी और जेवर चोरी कर लिए। घटना का पता चलने पर शनिवार सुबह पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर पीड़ित परिवारों से बात की।
विज्ञापन

पचदेवरा थाना क्षेत्र के आमतारा गांव निवासी रामविनय का मकान जलालाबाद में भी है। शुक्रवार रात वह जलालाबाद में थे और गांव के मकान में ताला पड़ा था। शुक्रवार रात मकान का ताला तोड़कर चोर डेढ़ लाख रुपये, सोने के सात तोला वजन की एक चेन, दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी कुंडल, एक बिछुआ, दो मंगलसूत्र, तीन जोड़ी बिछिया चोरी कर ले गए। चोरों ने गांव के ही आशीष, आकिल, हमाद हुसैन, रामू के मकानों को भी निशाना बना लिया।
विज्ञापन

इन मकानों से भी चोरों ने नकदी और जेवर चोरी किए हैं, लेकिन इसकी स्पष्ट जानकारी पीड़ित नहीं दे पाए। अनुमानित रुपये और जेवर के बारे में जानकारी की जा रही है। घटना की जानकारी पर एसपी नीरज कुमार जादौन मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। थानाध्यक्ष प्रेम सागर सिंह को घटना का खुलासा जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक नमूने जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के मझकरिया निवासी सु्ग्रीव कुशवाहा परिजनों के साथ शनिवार रात घर में सोए थे। रात में किसी समय चोरों ने मकान की पीछे की दीवार में सेंध लगा दी और कमरे में घुस गए। बक्से का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये और 50 हजार रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। उनके घर से चोरी किया गया एक बक्सा गांव में एक खेत में पड़ा मिला। जानकारी पर कोतवाल राजदेव मिश्रा ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed