फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Theft again in four shops and houses in Pali

Hardoi News: पाली में फिर चार दुकानों-मकानों में चोरी

Sat, 20 Jan 2024 03:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Theft again in four shops and houses in Pali
पाली। आगे आगे पुलिस और पीछे पीछे चोर। बात अटपटी है, लेकिन पाली इलाके में हुई घटना इसी बात को सटीक बताती है। पुलिस ने गुरुवार को ही चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन पाली थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों के तीन बंद मकानों व एक परचून की दुकान को गुरुवार रात चोरों ने फिर निशाना बना लिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की है।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के बिराहिमपुर निवासी राम प्रकाश उर्फ भूरे दर्जी हैं। परिवार के साथ रूपापुर में रहते हैं। गांव का मकान बंद रहता है। शुक्रवार सुबह सात बजे उन्हें फोन पर मकान का मेन गेट और कमरे का ताला टूटा होने की जानकारी मिली। मौके पर जाकर देखा तो 40 हजार रूपये, सोने के झाले, चांदी की पायल और करधनी, सोने की हाय व पीतल के कीमती बर्तन गायब थे।
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव निवासी श्याम सिंह गांव में परचून की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार सुबह साढ़े छह बजे दुकान खोलने गए तो ताले टूटे मिले। दुकान से पांच हजार रुपये की सामग्री चोरी हो गई। इसी गांव के पप्पू और उदयपाल दिल्ली में रहते हैं। इनके गांव के मकान बंद थे, दोनों मकानों से चोरी हुई है। क्या-क्या माल चोरी हुआ है इसकी जानकारी उनकी आने के बाद ही मिल पाएगी। प्रभारी निरीक्षक एके राय ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed