{"_id":"685ae101f11d963d7903fe25","slug":"the-young-man-turned-over-while-sleeping-fell-from-the-roof-and-died-hardoi-news-c-213-1-hra1006-133327-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सोते समय युवक ने ली करवट, छत से नीचे गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सोते समय युवक ने ली करवट, छत से नीचे गिरा, मौत
विज्ञापन
बेहंदर। बेहंदर कला गांव में छत पर सो रहा युवक करवट लेने के दौरान सोमवार रात नीचे जा गिरा। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राइवेट अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेहंदर कला गांव निवासी गोविंद कुमार (42) खेती करते थे। गर्मी ज्यादा होने के कारण वह परिवार समेत अपने मकान की छत पर सोते थे। सोमवार रात भी छत पर सोए थे। सोते समय करवट लेने के कारण वह छत से नीचे गिर गए। इससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजन संडीला के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
परिजन शव गांव वापस ले आए। मृतक के भाई ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। परिवार में पत्नी रिंकी, दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष आदित्य कुमार मौर्य ने बताया कि घटना को लेकर परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।