फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The world's largest constituency BJP party

भाजपा विश्व की सर्वाधिक जनाधार वाली पार्टी

Tue, 21 Apr 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 21 Apr 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
The world's largest constituency BJP party

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कहा

विज्ञापन
कि भाजपा विश्व की सर्वाधिक जनाधार वाली पार्टी बन गई है। उन्होेंने कहा कि कार्यकर्ता महाअभियान चला पार्टी के हर सदस्य की चौखट पर जाएंगे। वह सोमवार को भाजपा नेता राजकुमार शुक्ला के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लगभग 10 करोड़ सदस्य बनाने के बाद मई, जून और जुलाई में पार्टी ग्राम, ब्लाक, तहसील, जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को नियुक्त करेगी।

कहा कि किसानों की दैवी आपदा में फसल नष्ट होना सबसे गंभीर समस्या है लेकिन प्रदेश सरकार नुकसान का सही आकलन तक नहीं करा पा रही। सभी जनपदों के डीएम लेखपालों पर निर्भर हैं।

लेखपाल बिना सुविधा शुल्क सही नुकसान दर्ज नहीं करते। अगले माह से किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरने की मायावती की टिप्प्पणी पर कहा कि जब वे सत्ता में थीं तब किसानों का भला नहीं कर पाईं। आजम खां के बारे में कहा कि वे अपनी पार्टी के ही नेताओं से पीड़ित हैं, इसलिए भागने की कोशिश में हैं।

कहा कि सुकन्या योजना में किसी भी जाति, धर्म, भाषा का भेदभाव नहीं, जबकि सपा सरकार केवल अल्पसंख्यकों के लिये ही काम कर रही है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव रंजन, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र तिवारी, डॉ. अनु गुप्ता, भोला शुक्ला, पंकज शुक्ला, अमित सिंह, अजय सिंह, गुड्डू सिंह, विशुनदयाल शुक्ला, प्रेमबाबा, संतोष अस्थाना, मौलश्री शुक्ला, अजय बागी, सौरभ तिवारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed