फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The workers demanded free account

कार्यकत्रियों ने मांगा स्वतंत्र खाता

Sat, 27 Aug 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Sat, 27 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
The workers demanded free account
कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। बाल विकास पुष्टाहार विकास से संचालित हौसला पोषण योजना में कार्यकत्रियों ने प्रधानों के साथ संयुक्त खातों के संचालन पर रोक लगाने की मांग करते हुए शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया।  कार्यकत्रियों के स्वतंत्र खाते खुलवानेे के लिए डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमन सिंह, नीलम सिंह, राम जानकी आदि ने बताया कि हौसला पोषण योजना में गर्भवती महिला व अतिकुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की देख रेख की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दी गई है
विज्ञापन


लेकिन संचालन को धनराशि के लिए ग्राम प्रधानों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का संयुक्त खाता संचालित करने के निर्देश दिए गए। प्रधान कोई सहयोग नहीं कर रहे हैं। कार्यकत्रियों ने आरोप लगाया कि अब तक कई प्रधानों ने खाते में पड़ी धनराशि के लिए कार्यकत्रियों को दबाव में लेने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए भविष्य में इस ओर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संयुक्त खाते संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कार्यकत्रियों ने मांग की कि अलग से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खाते खोल उनको जिम्मेदारी दी जाए। कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को दिया। इस मौके पर शीला देवी, प्रीती देवी, सुशीला देवी आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed