{"_id":"6a075a6ffeda514eda06bdbc","slug":"the-wife-hanged-herself-as-soon-as-her-husband-left-the-house-to-go-to-delhi-hardoi-news-c-213-1-hra1004-149806-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दिल्ली जा रहे पति के घर से निकलते ही पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दिल्ली जा रहे पति के घर से निकलते ही पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
फोटो-20- रामरती। फाइल फोटो
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के जुगापुरवा गांव में बृहस्पतिवार शाम को एक विवाहिता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन ने उसे छत की बल्ली में दुपट्टे के फंदे से लटका देखा। आनन फानन महिला को सीएचसी लेकर जाया गया यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया।
जुगापुरवा निवासी अनंतराम राजपूत दिल्ली में सिलाई का काम करते हैं। पांच साल पहले उन्होंने नेपाल निवासी रामरती (23) से विवाह किया था। उनकी दो पुत्रियां मोहिनी और दिव्या हैं। रामरती के जेठ शैलेंद्र राजपूत ने बताया कि बृहस्पतिवार को अनंतराम दिल्ली जाने के लिए निकले थे। वह भाई को विदा करने बस अड्डे तक गए थे वहां से जब वह वापस घर लौटे तो शाम को करीब साढ़े सात बजे उनके भाई की पत्नी छत की बल्ली में दुपट्टे के फंदे से लटकी मिलीं। परिजन फंदे से उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम कराया।
शैलेंद्र ने पति अनंतराम और नेपाल में परिजन को सूचना दी। मां की मौत के बाद से दोनों मासूम बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।