फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The weather changed again: clouds moved throughout the day, rain in the evening

फिर बदला मौसम : दिनभर रही बादलों की आवाजाही, शाम को बारिश

Sat, 04 Apr 2026 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The weather changed again: clouds moved throughout the day, rain in the evening
फोटो- 46- बारिश में जाते बाइक सवार। संवाद
हरदोई। पिछले कुछ दिनों से आग उगलते सूरज और चिलचिलाती धूप से बेहाल जिलेवासियों को शनिवार को मौसम के बदले मिजाज ने थोड़ी राहत दी। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, इससे तापमान स्थिर रहा। हालांकि, दोपहर बाद छाए काले बादलों ने आम जनता ने उमस भरी गर्मी से राहत दी। वहीं, शाम को आखिरकार बारिश हो गई। बारिश में गेंहू की फसल के भीगने से किसानों की धड़कनें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से जिला गर्मी की चपेट में था। दोपहर के समय गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर चहल पहल भी कम होने लगी है। शनिवार सुबह से ही मौसम का रुख बदला-बदला नजर आया। सूर्य देव और बादलों के बीच दिन भर लुकाछिपी का खेल चलता रहा। हालांकि, दोपहर के बाद आसमान में बादल छा गए और ठंडी हवाएं भी चलने लगीं।
विज्ञापन

हवाओं के कारण लोगों का गर्मी से काफी राहत मिली। उधर, आसमान में छाये काले बादलों को देखकर किसानों के चेहरे पर चिंता साफ देखी जा सकती है। खेतों में गेहूं की फसलें पककर तैयार हैं और कई जगहों पर कटाई का काम जोरों से चल रहा है। शाम को हुई बारिश से खेतों में पड़ी फसल और खुले में रखे अनाज भीग गया है। इससे किसान काफी परेशान नजर आ रहे हैं। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है। शनिवार को अधिकतम पारा 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवाओं की रफ्तार आठ किमी प्रति घंटा दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed