{"_id":"57fbe66c4f1c1b3e7128f05e","slug":"the-vigil-was-bizzo","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिज्जो ने कराया रतजगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिज्जो ने कराया रतजगा
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
कमरे के बाहर डंडा लेकर खड़ा पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। घर में घुसे बिज्जो ने मोहल्ला सिविल लाइंस में रविवार को रतजगा करा दिया। घर में बिज्जो घुसने से परिवार के लोग चिल्लाते हुए बाहर निकल आए। शोर होने पर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। कोतवाली पुलिस और वनविभाग की टीम करीब चार घंटे बाद जैसे-तैसे बिज्जो को घर से निकाल पाई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
शहर के सिविल लाइंस में नत्थू सिंह का मकान है। रविवार रात उनके परिवार के सभी लोग खाना खाने के बाद करीब 11 बजे सो गए। बेटा शीलू कमरे के बाहर सो रहा था। रात करीब ढाई बजे उसकी खटिया में कोई जानवर टकराया।
विज्ञापन
शीलू के चिल्लाने पर जानवर अंधेरे में छिप गया। शोर सुनकर घर के अन्य सदस्य भी जाग गए। इस पर जानवर एक कमरे में घुस गया। परिजनों ने बाहर से दरवाजा लगा लिया। घर में हंगामा होने पूरे आसपास रहने वाले लोग जाग गए।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने शहर कोतवाली और वन विभाग को फोन कर दिया। करीब चार बजे पुलिस व वन विभाग की टीम पहुंची। लोगों का मजमा लग गया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस कर्मी व वन कर्मी जैसे तैसे जानवर को घर से निकाल पाए।
दीवार के सहारे पेड़ पर चढ़कर भाग गया। उप वन रेंजर रत्नेश श्रीवास्तव ने बताया कि दो वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया था। घर में घुसा जानवर बिज्जो था। यह जानवर प्राय: कब्रिस्तान या उसके आसपास रहता है और शवों का भोजन करता है। इसके काटने पर शरीर में जहर भी फैल जाता है।