फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The third Friday in the mosque drew crowds

तीसरे जुमे को मसजिदों में उमड़ी भीड़

Fri, 03 Jul 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 03 Jul 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
The third Friday in the mosque drew crowds

रमजान शरीफ के तीसरे जुमे को मसजिदों में नमाज अदायगी

विज्ञापन
को रोजेदारों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान उलमा-ए-कराम ने रोजे सब्र और शुक्र के साथ तिलावते कुरान की सीख देते हुए कहा कि रोजा रखने के साथ जरूरी है कि इसकी हिफाजत भी की जाए।

रोजे के दौरान गालीगलौच और बकवास से बचते हुए जिक्रे इलाही में लगना चाहिए। साथ ही मसजिदों से साहिबे हैसियत लोगों से जकात से गरीबोें की मदद करने का भी आह्वान किया गया। शहर की मसजिद हक्की में नमाजे जुमा से पहले तकरीर में रोजे के मसायल समझाए गए।

रमजान की खास इबादतों तरावीह, जकात और एतकाफ के बारे में जरूरी जानकारी देते हुए कहा गया कि उस माल की हिफाजत अल्लाह फरमाते हैं, जिसकी जकात निकाल दी गई हो। जकात पर पहला हक गरीब और बेसहार विधवाओं यतीमों का है।

इसी तरह शहर की जामा मसजिद में भी तकरीर फरमाते हुए मुफ्ती इजहार ने कहा कि हालते रोजा में जबान, निगाह और दिल की हिफाजत करनी चाहिए। रोजा सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नाम नहीं, बल्कि तमाम बुरी इच्छाओें पर नियंत्रण का भी नाम है।

पिहानी स्थित मसजिद इसलामगंज में इमाम ईदगाह मौलाना उसमान गनी मजाहिरी ने तकरीर फरमाते हुए कहा कि इज्जत चाहिए तो दीन में पूरी तरह से दाखिल हों। नौजवानों को मासूम रोजेदारों से सबक लेना चाहिए। दीन से दूरी ही हमारी तबाही और जिल्लत की वजह है।

इसी तरह पिहानी की जामा मसजिद, मसजिद फारूके आजम, सैयदना सिद्दीके अकबर, लोहानी मसजिद, मसजिदे रशीदिया आदि में नमाज जुमा अदायगी को बड़ी संख्या में रोजेदार एकत्र हुए। नमाज अदायगी के बाद अल्लाह से इस दूसरे असरे में मगफिरत की दुआएं मांगी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed