{"_id":"65cd0aacf6fd4f34fe0ba924","slug":"the-thieves-took-away-the-ring-on-the-pretext-of-cleaning-it-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-110556-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: साफ करने के बहाने अंगूठी ले गए टप्पेबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: साफ करने के बहाने अंगूठी ले गए टप्पेबाज
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। मोहल्ला नागर में जेवरात की सफाई के बहाने बाइक से आए दो टप्पेबाज एक घर से सोने की दो अंगूठी ले उड़े। सीसीटीवी फुटेज के जरिए इनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे जा रहे हैं।
बुधवार की दोपहर लगभग तीन बजे मोहल्ला नागर उत्तरी निवासी जुबैर खां के घर पर बाइक पर दो युवक आए। जुबैर अपने मेडिकल स्टोर पर थे, घर में केवल महिलाएं थीं। जुबैर की मां हाशमी बेगम ने बताया कि दोनों युवकों ने उन्हें एक पाउडर दिखाकर कहा कि वह कंपनी की ओर से जेवर सफाई के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने कई जेवर साफ कर के भी दिखाए।
महिला ने बताया कि वह भी अपनी दो अंगूठी साफ कराने के लिए उन्हें देकर कुछ लेने अंदर गईं। इसी बीच दोनों युवक अंगूठी लेकर फरार हो गए। कोतवाल डीडी सिद्धार्थ ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि ऐसी ठगी करने वालों से सतर्क रहें। (संवाद)