फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The thief stole 75,000 rupees from the shop and escaped in a magic van.

Hardoi News: दुकान से 75 हजार रुपये चोरी कर मैजिक से निकल लिया चोर

Sun, 12 Oct 2025 10:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
The thief stole 75,000 rupees from the shop and escaped in a magic van.
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के शुक्लापुर गांव में खाद विक्रेता की दुकान में रखी गोलक से 75 हजार रुपये चोरी हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद चोर हरदोई की तरफ से आ रही मैजिक में सवार होकर प्रतापनगर चौराहे की तरफ चले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन

शुक्लापुर निवासी सुधीर शुक्ला की खाद और पशु आहार की दुकान प्रतापनगर मार्ग पर है। सुधीर के मुताबिक शनिवार दोपहर 12 बजे दुकान पर सन्नाटा पसरा था। इस दौरान वह पड़ोस स्थित दुकान पर पांच मिनट के लिए चले गए थे। वापस आने पर देखा तो दुकान में रखी गोलक से 75 हजार रुपये गायब थे। इस पर उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इसमें एक युवक गोलक से 75 हजार रुपये निकालता दिखा। दूसरे कैमरे में यही युवक हरदोई की तरफ से आ रही मैजिक में बैठकर प्रतापनगर चौराहे की तरफ चला गया। कोतवाल ओम प्रकाश सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed