फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The temperature dropped due to cloud cover, humidity made people miserable

Hardoi News: बादल छाए रहने से पारा गिरा, उमस ने बेहाल किया

Wed, 28 May 2025 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
The temperature dropped due to cloud cover, humidity made people miserable
हरदोई। मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। मंगलवार को चटख धूप ने परेशान किया, लेकिन बुधवार को सुबह से बादल छाए रहे। इससे धूप का असर कम रहा। इस वजह से अधिकतम तापमान डेढ़ डिग्री गिर गया। दोपहर बाद धूप भी निकली। वहीं, बादलों की वजह से उमस ने लोगों को काफी परेशान किया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। पूरब दिशा से हवा चलने से दिन में उमस ने लोगों को बेहाल किया। सुबह से तो बादलों की आवाजाही होती रही, लेकिन अधिकांश समय बादल होने के कारण तेज धूप से राहत मिलती रही। दोपहर बाद धूप भी खिल गई। ऐसे में धूप और उमस से लोग परेशान हुए। गर्म हवाओं और उमस के कारण हालात और अधिक कठिन होते जा रहे हैं। दिन में लू और रात में गर्म हवाओं से निजात नहीं मिल पा रही है। रात का तापमान भी 26.5 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना हुआ है।
विज्ञापन

मौसम में लगातार बदलाव से लोग बीमार हो रहे हैं। खासतौर पर बच्चे और बुजुर्ग अधिक परेशान हैं। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान में 50 प्रतिशत बादल रहे और हवाओं की गति चार किमी. प्रति घंटा रही। आर्द्रता सुबह 75 और शाम को 56 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed