{"_id":"6515bb7f979243415b0574cd","slug":"the-teenager-had-lost-his-life-due-to-four-blows-of-a-sharp-weapon-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-4324-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: धारदार हथियार के चार वार से निकल गया था किशोर का दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: धारदार हथियार के चार वार से निकल गया था किशोर का दम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी किशोर की हत्या के मामले में अब तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। गन्ना तोड़ने को लेकर हुए विवाद के बारे में पुलिस गंभीरता से जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोर के शव पर धारदार हथियार से वार के चार निशान मिले हैं। सिर पर दो, गले पर एक और गर्दन पर एक निशान मिला है।
नई बस्ती निवासी मुकेश (15) गुरुद्वारा में कक्षा पांच का छात्र था। मंगलवार को स्कूल जाने की बात कहकर निकला था। देर रात उसका शव एक गन्ने के खेत की मेड़ पर पड़ा मिला। धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान शव पर मिले थे। एसपी केसी गोस्वामी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। मझिला थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण तिवारी ने बताया कि अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की जा रही है।