{"_id":"6780087d5123936f7f057721","slug":"the-team-was-able-to-catch-the-rogue-bull-after-tranquillizing-it-in-six-hours-hardoi-news-c-213-1-hra1001-125191-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: छह घंटे में टीम ट्रैंकुलाइज करने के बाद पकड़ पाई बिगड़ैल सांड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: छह घंटे में टीम ट्रैंकुलाइज करने के बाद पकड़ पाई बिगड़ैल सांड़
Thu, 09 Jan 2025 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
केसरीपुर गांव में रेस्क्यू के बाद पकड़ा गया सांड़।
- फोटो : केसरीपुर गांव में रेस्क्यू के बाद पकड़ा गया सांड़।
फोटो 33 : केसरीपुर गांव में रेस्क्यू के बाद पकड़ा गया सांड़। स्रोत : विभाग
छह घंटे में टीम ट्रैंकुलाइज करने के बाद पकड़ पाई बिगड़ैल सांड़
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। विकास खंड भरावन के केसरीपुर गांव में किसान को पटक-पटककर मार डालने वाले बिगड़ैल सांड़ को पशुपालन, ग्राम्य विकास और पुलिस की टीम ट्रैंकुलाइज (बेहोशी का इंजेक्शन) करने के बाद भी छह घंटे में पकड़ पाई।
अतरौली थाना क्षेत्र के माझगांव के मजरा केसरीपुर निवासी महमूद अली को इसी सांड़ ने फसल की रखवाली करते समय मंगलवार को खेत में ही पटक-पटककर मार दिया था। पशुपालन विभाग ने बिगड़ैल सांड़ से और अन्य घटनाओं से बचने के लिए रेस्क्यू करने की रणनीति बनाई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बिगड़ैल सांड़ से और हादसों की आशंका से बचाव के लिए रणनीति के तहत ग्राम्य विकास, पशुपालन और पुलिस विभाग की टीम बनाई गई। बताया कि भरावन बीडीओ सुरेंद्र सिंह राना, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसएस चौधरी और अतरौली पुलिस फोर्स ने बुधवार शाम को घेराबंदी कर सांड़ को पेड़ पर चढ़कर टैंकुलाइज करने के साथ ही सींग में रस्सियों को फंसाकर पकड़ने में सफलता पाई। सांड़ को पशु आश्रयस्थल में बांधकर रखवाया गया है। भरावन बीडीओ ने बतााया कि सांड़ सीतापुर जनपद से आने की आशंका जाहिर की है।