{"_id":"6500a509cba03674c90e56e6","slug":"the-team-inquired-about-the-condition-of-the-villages-of-mukhyamantri-samagra-gram-yojana-took-information-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-3504-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना के गांवों का टीम ने जाना हाल, ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना के गांवों का टीम ने जाना हाल, ली जानकारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शासन की ओर से नामित टीम ने मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना के तहत चयनित गांवों में कराए गए कार्यों की उपयोगिता, प्रकृति व लोगों का फीडबैक लिया। टीम ने पेयजल, खाद्यान्न वितरण, बिजली आपूर्ति और अन्य योजनाओं व कार्यक्रमों की लोगों से जानकारी ली।
मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना में देश की रक्षा के लिए बलिदान होने वाले सैनिकों के गांवों को भी चुना गया है। इन गांवों में कराए गए जन उपयोगी कार्यों व योजनाओं की हकीकत जांचने की शासन ने व्यवस्था दी है। ग्राम्य विकास विभाग के आयुक्त जीएस प्रियदर्शी ने नियोजन विभाग की चार सदस्यीय समिति गठित की है।
नियोजन विभाग के वरिष्ठ शोध अधिकारी संतराम के नेतृत्व में टीम ने यहां पर विकास खंड बावन के शहीद ग्राम औहदपुर, समग्र ग्राम बावन, टड़ियावां के नानकगंज ग्रंट में भ्रमण किया।
विज्ञापन
टीम ने पेयजल, खाद्यान्न वितरण, गांवों की साफ-सफाई, सामाजिक सहायता कार्यक्रम सहित अन्य योजनाओं व कार्यक्रमों के साथ ही विकास व निर्माण का स्थलीय जायजा लिया। इंडिया मार्का हैंडपंपों को स्वयं चलाकर देखा और पानी की गुणवत्ता की जांच के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी और नियमित साफ-सफाई न होने की ग्रामीणों ने जानकारी दी।
ज्येष्ठ मूल्यांकन अधिकारी वरिष्ठ शोध अधिकारी ने बताया कि वह गांवों के भ्रमण की रिपोर्ट आयुक्त को सौंपेंगे। भ्रमण के समय जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. राम प्रकाश, परियोजना निदेशक गजेंद्र तिवारी सहित ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारी साथ रहे।