फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The sensational incident has created panic in Dholiya village.

Hardoi News: सनसनीखेज घटना से ढोलिया गांव में दहशत

Fri, 27 Mar 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
The sensational incident has created panic in Dholiya village.
बुजुर्ग की मौत के बाद दो सगे भाइयों की पीटकर हत्या का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

हरदोई। ढोलिया गांव में सगे भाइयों की पीट-पीटकर की गई हत्या से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सनसनीखेज घटना से पूरा इलाका दहल गया। लोडर से कुचलकर बुजुर्ग की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने लोडर चालक और उसके भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। एहतियातन पुलिस के साथ पीएसी तैनात की गई है।
गांव निवासी देव सहाय पांडेय (70) की लोडर से कुचलकर मौत के बाद उनके परिजनों और ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर लोडर चालक शिवम और उसके भाई अमन को घेर लिया। हिंसक हुई भीड़ ने दोनों सगे भाइयों को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। ढोलिया के प्राथमिक विद्यालय के पास हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोग अप्रत्याशित घटना को लेकर दहशत में है।
विज्ञापन

ढोलिया गांव में होता है भूसा की खरीद-फरोख्त का कारोबार
सुरसा क्षेत्र के ढोलिया गांव में भूसा की खरीद-फरोख्त का बड़े पैमाने पर कारोबार होता है। गांव के लोग भूसा को आसपास के क्षेत्र और गांवों से खरीदकर पड़ोसी जनपद कन्नौज और अन्य जनपदों में इसकी बिक्री करने के लिए प्रतिदिन जाते हैं। भूसा के परिवहन के लिए अधिकतर लोग लोडर का ही उपयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed