फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The report encompass lodging

रिपोर्ट दर्ज कराने को धरना

Sat, 25 Jul 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Sat, 25 Jul 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण पर समाजवादी पेंशन

विज्ञापन
के आवेदनों की फीडिंग न करने एवं पेंशन जारी न कराने का आरोप लगाकर ग्राम गोदहाई की वृद्ध महिलाओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जिम्मेदार एडीओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई कराने की मांग की।

इस दौरान कलक्ट्रेट में ब्लाक अहिरोरी के ग्राम गोदहाई मजरा नयागांव मुबारकपुर की राधिका ने धरना प्रदर्शन में बताया कि वह अनुसूचित जाति की गरीब महिलाएं हैं। समाजवादी पेंशन के लिए आवेदन वर्ष 14-15 में किया गया था। उन्होंने फार्म पूर्ण करके ब्लाक में सहायक विकास अधिकारी के पास आवेदन जमा किया था।

आरोप लगाया कि प्रति आवेदन उनके द्वारा एक हजार रुपये सुविधा शुल्क भी जमा कराया गया, पर इसके बाद भी उनके द्वारा फीडिंग नहीं कराई गई। आवेदनकर्ता महिलाओं ने कई बार अहिरोरी ब्लाक जाकर अपनी बात कही तथा अपने अपने आवेदनों के संबंध में जानकारी चाही गई, इसके बाद भी उनके द्वारा लगातार आश्वासन ही दिया गया।

पर, जब पेंशन नहीं आई तो जिला स्तर पर पूछने पर पता चला कि इन लोगों के आवेदनों की फीडिंग ही नहीं हुई थी, इसलिए पेंशन को लेकर वह पात्र ही नहीं हो पाए। इसके बाद जब हवाला देकर इन लोगों ने ब्लाक पर सहायक विकास अधिकारी से पूछा तो उन्होंने अपने स्टाफ के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए महिलाओं को वहां से भगा दिया।

इन वृद्ध महिलाओं ने जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन देकर मामले की जांच कराकर सहायक विकास अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कराने की मांग की। इस मौके पर फूलमती, सुशीला, कन्यावती, कलावती सहित काफी संख्या में आवेदन कर्ता महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed