फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The rain in the mountains increased the water level of the Ganges river, it touched the warning point in Farrukhabad

Hardoi News: पहाड़ों पर हो रही बारिश ने बढ़ाया गंगा नदी का जलस्तर, फर्रुखाबाद में चेतावनी बिंदु को छुआ

Tue, 08 Jul 2025 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
The rain in the mountains increased the water level of the Ganges river, it touched the warning point in Farrukhabad
हरदोई। पहाड़ों पर हो रही बारिश ने गंगा नदी के जलस्तर को बढ़ाया है। गंगा नदी का जलस्तर फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर पहुंच गया है, जबकि जिले में राजघाट पर अभी गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 125.31 मीटर से 80 सेंटीमीटर नीचे है। रामगंगा नदी और गर्रा नदी का पानी अभी बिलो गेज बना हुआ है।
विज्ञापन


पहाड़ों पर होने वाली बारिश से नदियों में पानी छोड़ा जा रहा है। गंगा नदी में हरिद्वार बैराज से 93,643 क्यूसेक और नरौरा बैराज से 57,677 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। अभी पीलीभीत और उत्तराखंड के नानकसागर बैराज से पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। बाढ़ कंट्रोल रूम में नदियों के जलस्तर की मिली रिपोर्ट में गंगा नदी का जलस्तर फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर 136.60 मीटर पर आ गया है। जो चेतावनी बिंदु को छू रहा है,
विज्ञापन

हालांकि, जिले में राजघाट पर चेतावनी बिंदु 125.31 मीटर से 80 सेंटीमीटर नीचे है। राजघाट पर 124.51 मीटर पर पानी बना हुआ है। रामगंगा नदी का पानी बिलो गेज बना हुआ है। गर्रा नदी का पानी चेतावनी बिंदु 148 मीटर से करीब साढ़े चार मीटर नीचे 143.40 मीटर पर बना हुआ है। अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि जिले में अभी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है, फिर भी प्रशासन ने बाढ़ से निपटने की व्यवस्थाओं को जुटाने के साथ ही राजस्व विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed