फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The pulses of livestock extension officers increased

Hardoi News: पशुधन प्रसार अधिकारियों की धड़कनें बढ़ीं

Fri, 07 Apr 2023 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
The pulses of livestock extension officers increased
हरदोई। वर्ष 2013-14 में निकली भर्ती में चयनित पशुधन प्रसार के 49 अधिकारियों की धड़कनें बढ़ गईहैं। एसआईटी की जांच में इनकी नियुक्ति में कई गड़बड़ियां मिली थीं। इसके बाद मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में चला गया था। अब प्रदेश सरकार ने जवाब दाखिल किया है। 12 अप्रैल को मामले की सुनवाई होनी है। जिले में 49 पशुधन प्रसार अधिकारी तैनात हैं। इनमें से करीब 25 ऐसे अधिकारी हैं, जिन्होंने वर्ष 2013-14 की भर्ती के बाद कार्यभार ग्रहण किया था। इनकी अलग-अलग ब्लॉकों में तैनाती की गई थी। नियुक्ति के कुछ माह बाद ही सरकार बदली तो भर्ती प्रक्रिया जांच के दायरे में आ गई। एसआईटी की जांच में कई गड़बड़ियां पकड़ी गईं, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

वहीं, कार्रवाई रोकने के लिए चयनित पशुधन प्रसार अधिकारियों ने न्यायालय की शरण ली थी। मामले में अब प्रदेश सरकार की ओर से न्यायालय में जवाब दाखिल किया गया है। इसके बाद से पशुधन प्रसार अधिकारियों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

जिला पशु चिकित्सा अधिकारी आरएन शर्मा का कहना है कि जिले में 50 फीसदी से अधिक पशुधन प्रसार अधिकारी हैं, जिनकी नियुक्ति भर्ती चयन प्रक्रिया के बाद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed