फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The mercury has shot up, the heat has already made people miserable

Hardoi News: पारे ने मारा उछाल, अभी से गर्मी ने किया बेहाल

Sat, 29 Mar 2025 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
The mercury has shot up, the heat has already made people miserable
हरदोई। मार्च माह के अंतिम सप्ताह में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। अप्रैल की शुरुआत से पहले ही तापमान में काफी बढ़ा हुआ है। दिन शुरू होते ही तेज धूप की वजह से लोगों का बाहर निकल पाना दूभर हो रहा है।
विज्ञापन

गर्मी का असर बाजार पर भी साफ देखने को मिल रहा है। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है। ईद का त्योहार नजदीक हाेने के बावजूद दुकानों पर सन्नाटा पसरा हुआ और खरीदारी के लिए लोग शाम को घरों से निकलना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन

सूरज की तपिश दिनों दिन लगातार बढ़ती जा रही है। सुबह नौ बजते ही तेज धूप होना शुरू हो जाती है जो दोपहर तक बदन पर चुभने लगती है। लगातार बढ़ रही तपिश से आम जनमानस अभी से बेहाल हुआ जा रहा है। जबकि अभी तो मार्च का महिना ही चल रहा है। अप्रैल की शुरुआत से पहले ही तापमान 40 डिग्री को छूने के बेचैन हो रहा है। बृहस्पतिवार को तो तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, हालांकि शुक्रवार को दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई लेकिन रात के तापमान बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वेधशाला प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवाओं की गति एक दिन पहले से कुछ कम होकर 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। दोपहर में धूप तेज होने से लोग जरूरत पड़ने पर ही घर से निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed