फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The letter came out again to make Pihani a tehsil

Hardoi News: पिहानी को तहसील बनाए जाने की फिर निकली पत्रावली

Sat, 22 Jul 2023 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
The letter came out again to make Pihani a tehsil
हरदोई। जनपद में एक और तहसील बनाए जाने की पत्रावली फिर से निकल आई है। शासन ने विकास खंड पिहानी को तहसील बनाए जाने के लिए प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। वर्ष 2017 के बाद पिहानी को तहसील बनाए जाने के मानकों की जांच और प्रस्ताव तैयार कराए जाने पर प्रशासन ने मंथन शुरू किया है।
विज्ञापन

विकास खंड पिहानी को तहसील बनाए जाने के लिए निर्धारित मानकों के अनुसार आख्या तैयार कराते हुए प्रस्ताव भेजने के लिए विशेष सचिव अनिल कुमार ने राजस्व परिषद के आयुक्त को जारी पत्र की प्रति यहां डीएम को भी भेजी है। विशेष सचिव ने कहा है कि पिहानी को तहसील बनाए जाने के संबंध में तहसील सृजन संबंधी सभी मानकों के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही व आख्या शासन को प्राप्त कराए जाने के निर्देश मिले हैं। उन्होंने कहा है कि 10 अप्रैल को भी इस संबंध में आख्या मांगी गई थी लेकिन, अभी तक प्राप्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि शासन की ओर से जारी पत्र प्राप्त हो गया है। एडीएम प्रियंका सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वह विकास खंड पिहानी को तहसील बनाए जाने संबंधी पत्रावली को सभी जरूरी जानकारी के साथ प्राप्त कराएंगी। पत्रावली के परीक्षण के बाद ही प्रस्ताव व अग्रिम प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
वर्ष 2017 में तत्कालीन डीएम ने भेजा था प्रस्ताव
जनपद की भौगोलिक स्थिति के आकलन के आधार पर वर्ष 2017 में यहां तैनात रहीं डीएम शुभ्रा सक्सेना ने विकास खंड पिहानी और मल्लावां को तहसील बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। उन्होंने पिहानी व मल्लावां को तहसील बनाए जाने के प्रस्ताव में भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या के आंकड़ों की स्थिति के साथ ही इसके सृजन के कारणों को भी दर्शाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed