फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The human body is also keen on god

मानव शरीर को देवता भी लालायित

Tue, 24 Feb 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 24 Feb 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
The human body is also keen on god

गुरु रविदास स्मारक समिति के तत्वावधान में सोमवार को

विज्ञापन
संत निरंकारी मिशन के सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज का जन्म दिवस मनाया गया। पूर्व सांसद बाबू किंदरलाल के आवास पर आयोजित सत्संग में कई क्षेत्रों से आए विद्वानों ने गुरु की महिमा का बखान किया।

संत निरंकारी मिशन के सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्म दिवस पर सत्संग का आयोजन हुआ। महात्मा मन्नीलाल शास्त्री ने बताया कि मानव शरीर सबसे उत्तम शरीर है, इसको पाने के लिए देवता भी लालायित रहते हैं। कहा कि मानव योनि में ही अपने करमों के द्वारा मोक्ष को प्राप्त किया जा सकता है, जबकि अन्य सब तो भोग की योनियां हैं।

संदीप कुमार अंशू ने कहा कि गुरु की महिमा को सदियों से महापुरुषों द्वारा गायी जा रही है। गुरु का जीवन में सर्वोच्च स्थान होता है। सतगुरु निरंकारी बाबा ने सभी समाजों को एक रस व्यक्त हुए प्रेम का उपदेश दिया और कहा कोई धर्म तोड़ता नहीं बल्कि जोड़ता है।

नरेश कुमार ने कहा कि जो ज्ञान आज हमारा सद्गुरु दे रहा है, वह ब्रह्म ज्ञान है। इस ज्ञान को रविदास जी से पाकर तो मीरा भी नाच उठी थीं। ऐसा दुर्लभ ज्ञान आज बड़ी ही सहजता से बाबा जी दे रहे हैं।

सत्संग में जनपद से तमाम विद्वानों ने आकर अपने विचारों से लोगों को अवगत कराया। सत्संग के बाद लंगर भी आयोजित किया गया। इस मौके पर निरंकार मंडल के संजीव सक्सेना, राम कुमार, विकास, जितेंद्र, तबजुल अशोक कुमार मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed