फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The helper was murdered by strangulation.

Hardoi News: गला कसकर की गई थी हेल्पर की हत्या

Fri, 26 Dec 2025 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
The helper was murdered by strangulation.
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के कामीपुर में ट्रक के हेल्पर की हत्या के मामले में एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम भी शुक्रवार को पैनल से कराया गया। रिपोर्ट में गला कसकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। सिर और माथे की हड्डी टूटी मिली है। शव पर चोट के कुल तीन निशान मिले हैं।
विज्ञापन

कामीपुर निवासी रियाज (20) ट्रक का हेल्पर था। रियाज का शव बृहस्पतिवार को गांव के बाहर ईदगाह के पास पड़ा मिला था। पास ही खून से सनी ईंट पड़ी मिली थी। रियाज के परिजनों ने बताया था कि गांव का ही आयुष उर्फ तोशू बुधवार रात रियाज को घर से ले गया था। इसके बाद रियाज वापस नहीं आया और फिर उसका शव मिला। पुलिस ने पिता शकील की शिकायत पर तोशू के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि कई लेागों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी की तलाश जारी होने की बात कहते हुए कोतवाल ने दावा किया कि घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा। उधर, दूसरी ओर पोस्टमार्टम में गला कसकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। सिर के पिछले हिस्से, माथे में बाईं ओर और बाएं कान के पीछे चोट के निशान मिले हैं लेकिन गला कसने की वजह से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed