फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The heatwaves have made people miserable, the sun is scorching

Hardoi News: लू के थपेड़ों ने किया बेहाल, झुलसा रही तेज धूप

Fri, 13 Jun 2025 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
The heatwaves have made people miserable, the sun is scorching
सिनेमा चौराहा पर धूप में दुपट्टा ओढ कर जातीं युवतियां। 
हरदोई। जून की दोपहरी में चल रही गर्म हवा शरीर को झुलसा रही है। सुबह 10 बजे के बाद सड़कों पर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में लू के थपेड़े और तेज धूप राहगीरों को झुलसा रही है। रात के भी तापमान में कुछ खास कमी नहीं आ रही है। न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।
विज्ञापन

तेज धूप और उमस की वजह से लोगों गर्मी से बेहाल हैं। महिलाएं छाता लगाकर तो पुरुष गमछे से सिर और चेहरा ढककर तेज धूप से बचाव करते दिखे। गर्म हवा और धूप के चलते शहर की सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग नींबू पानी, जलजीरा और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन

मौसम वेधशाला प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को हवा छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। अधिकतम तापमान 38.5 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर रहा। आर्द्रता सुबह 73 और शाम को 57 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed