{"_id":"676eebae4fc560e20b0587c9","slug":"the-girls-family-attacked-her-boyfriends-house-hardoi-news-c-213-1-hra1001-124595-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्रेमी के घर पर युवती के परिजनों ने बोला धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्रेमी के घर पर युवती के परिजनों ने बोला धावा
Fri, 27 Dec 2024 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
युवती ने पुलिस के सामने परिजनों के साथ जाने से किया मना
संवाद न्यूज एजेंसी
पाली। प्रेमी के साथ गई युवती ने पुलिस के सामने अपने परिजनों के साथ जाने से मना कर दिया। जिससे नाराज युवती के परिजनों ने प्रेमी के घर पर धावा बोल दिया और मारपीट की। किसी ने मारपीट का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
कस्बा की घटना होने से मारपीट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग लाठा-डंडों से मारपीट करते दिखाई दे रहे है हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। बताया गया कि कस्बा की एक युवती दो दिन पहले प्रेमी के साथ चली गई।
शुक्रवार को दोनों थाने पर जा रहे थे, उसी समय युवती के परिजनों ने पकड़ने का प्रयास किया। जिससे दोनों पक्षों के लोगों में कहासुनी हो गई। पुलिस सभी को थाने लाई। युवती ने घर जाने से मना कर दिया। जिससे नाराज युवती के परिजनों ने युवक के घर पर हमला कर दिया। युवक की ओर से सात लोगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया गया और थाने पर तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक सुनील दुबे ने बताया मामला संज्ञान में है।