फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The girl refused to go with him, the family members chased her, the young man shot himself.

Hardoi News: युवती ने साथ जाने से किया इन्कार, परिजनों ने दौड़ाया, युवक ने खुद को गोली मार दी जान

Sun, 17 May 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
The girl refused to go with him, the family members chased her, the young man shot himself.
फोटो-30-नफेदार उर्फ कन्हैया। फाइल फोट
हरदोई। तीन माह पहले ममेरी बहन की सहेली से हुई दोस्ती के बाद युवक ने युवती से शादी करने की जिद की। साथ ले जाने के लिए युवती के शहर में आलू थोक स्थित मकान पर शनिवार आधीरात के बाद घुस गया। युवती ने इन्कार कर दिया तो गुस्से में युवक बाहर निकल आया। इसके बाद फिर से घर में घुसा लेकिन इस बीच युवती के परिजन जाग गए। पड़ोसी मकान में कूदकर कमरे के अंदर जाकर युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक पर हरपालपुर कोतवाली में तीन मामले भी दर्ज हैं।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बरनई चतरखा निवासी नफेदार उर्फ कन्हैया (25) की ममेरी बहन की दोस्त शहर के आलू थोक में रहती हैं। इस युवती से कन्हैया की नजदीकियां बीते डेढ़ माह से थीं। नफेदार शनिवार आधीरात के बाद लगभग ढाई बजे युवती के घर में घुस गया और शादी के लिए साथ चलने का दबाव बनाने लगा। इन्कार करने पर युवक तमतमाता हुआ बाहर निकला और कुछ ही देर में फिर से घर में घुस गया। इस बीच युवती के परिजन को आहट मिली। चोर समझकर उन्होंने शोर मचाया तो नफेदार पड़ोस में रहने वाले नंदकिशोर प्रजापति के घर में कूद गया। घर के बिल्कुल अंदर बने कमरे में जाकर उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। यहीं तमंचे से दायीं कनपटी पर खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन

खिड़की तोड़कर अंदर घुसे लोगों ने युवक की मौत हो जाने की सूचना यूपी 112 पर दी। शुरूआती जांच में युवक को चोर ही समझा जाता रहा लेकिन युवती के घर के पास खड़ी मिली बाइक के पंजीकरण संख्या के आधार पर परिजन से संपर्क किया गया। इसके बाद पूरी बात सामने आई। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि युवती ने भी कन्हैया से परिचित होने और रात में उसके घर आने की बात स्वीकारी है। मामला खुदकुशी का है। युवक के परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौके से बरामद तमंचा भी पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामा की बाइक लेकर आया था कन्हैया
पुलिस के मुताबिक, कन्हैया के माता-पिता की मौत हो चुकी है। लंबे समय से वह अपने मामा के साथ बरनई चतरखा में रह रहा था। बड़े भाई अमित की शादी हो चुकी है। वह परिवार सहित अलग रहते हैं। कन्हैया मामा के साथ ही रहता था। खास बात यह है कि बाइक की चाबी कन्हैया के मामा के पास ही थी। पोस्टमार्टम हाउस में भी उन्होंने बाइक की चाबी अपने पास दिखाई। कन्हैया कैसे उनकी बाइक लेकर गया इसकी जानकारी उनको भी नहीं है।


सात मिनट में ही हो गया सब कुछ
घटना का पता चलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। एक कैमरे में कन्हैया 2:39 बजे युवती के घर के अंदर घुसता नजर आ रहा है। इसके 59 सेकेंड बाद कन्हैया घर के बाहर आया और कुछ ही सेकेंड में फिर से घर के अंदर चला गया। युवक के भागते और पीछे से दो तीन लोगों के आने की तस्दीक भी फुटेज में हो रही है। इसके बाद 2:46 बजे यूपी 112 पर चोर आने और कमरे में घुसकर खुद को गोली मार लेने की सूचना मिलती है। इस बीच 2:47 बजे ही कोबरा टीम भीड़ लगी देख रुक गई और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। रात में ही पुलिस अधीक्षक समेत कई अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed