फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The girl committed suicide by writing that her sons molest her and her studies stopped.

Hardoi News: इनके बेटे छेड़डाड़ करते हैं, पढ़ाई बंद हो गई... लिखकर युवती ने की खुदकुशी

Tue, 23 Jul 2024 03:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
The girl committed suicide by writing that her sons molest her and her studies stopped.
बेहटा गोकुल (हरदोई)। डेढ़ साल पहले बाग से ट्रैक्टर निकालने के विवाद के बाद से अश्लील इशारों से परेशान युवती ने घर के अंदर दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने एक सुसाइड नोट भी पुलिस को सौंपा है। इसमें पड़ोस में रहने वाले पूरे परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपियों की वजह से पढ़ाई बंद हो जाने, छेड़छाड़ किए जाने, कट्टा दिखाए जाने और फिर भी खुद कुछ न कर पाने की बात सुसाइड नोट में लिखी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (18) अल्लीपुर में स्थित डिग्री कालेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। सोमवार को सुबह परिजन खेत गए हुए थे और मां खाना बना रही थी। इसी दौरान युवती ने घर के अंदर बरामदे में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रसोई से निकली मां ने बेटी को फंदे पर लटकते देखा, तो शोर मचाया। इस पर खेत गए परिजन भी आ गए।
विज्ञापन

भाई ने घर से ही एक सुसाइड नोट मिलने की बात कही। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश सिंह को सुसाइड नोट दिखाया। इसमें पड़ोस में रहने वाले रामदेव, उसकी पत्नी रीता और तीनों बेटों अभिषेक, शिवम व नीलेश को मौत का जिम्मेदार बताया है। यह भी लिखा है कि हमारा मरना बेकार मत जाने देना। आरोपी कहते हैं कि अगर तुम मरीं तो तुम्हारे भाई को नहीं मारूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने बताया कि डेढ़ साल पहले पड़ोसी के बाग से ट्रैक्टर निकाल दिया था। तब से आरोपियों के साथ रंजिश थी और वह लोग आए दिन अभद्र इशारे और विवाद करते थे। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed