फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The first fast will be of 13 hours 47 minutes

13 घंटे 47 मिनट का होगा पहला रोजा

Fri, 01 Apr 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
The first fast will be of 13 hours 47 minutes
पिहानी। रहमत और बरकत के महीने रमजान शरीफ की आमद को लेकर मस्जिद और घरों में तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस बार रमजान रविवार या सोमवार से (चंद्र दर्शन के अनुसार) शुरू हो जाएंगे। पहला रोजा 13 घंटे 47 मिनट का होगा।
विज्ञापन

रमजान से ठीक पहले जुमे की नमाज पर मस्जिदों से उलेमा-ए-कराम ने रोजा और तरावीह से संबंधित मसायल बताए।
ईदगाह के इमाम मौलाना उसमान गनी मजाहिरी ने शुक्रवार को मस्जिद इस्लामगंज में जुमा नमाज से पहले तकरीर में कहा कि रमजान गरीबों से हमदर्दी का पैगाम देता है।
विज्ञापन

कहा कि रोजा हमें गरीबों की भूख का अहसास कराता है। रोजेदार के लिए अल्लाह की तरफ से तीन बड़ी खुशियां हैं। एक इफ्तार के समय, दूसरी ईद और तीसरी अल्लाह से मुलाकात की खुशी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैदान-ए-महशर में जब सवा नजे पर होगा। हर तरफ अफरातफरी का माहौल होगा। ऐसे में सबको अपनी-अपनी पड़ी होगी। बाप बेटे को और बेटा बाप को तक को नहीं पहचानेगा। ऐसे में कुछ लोग अर्श के साये में खा पी रहे होंगे। ये रोजेदार ही होंगे।
मौलाना ने समझाया कि रमजान गरीबों से हमदर्दी का पैगाम देता है। सदकतुल फित्र की व्यवस्था इसी का हिस्सा है। इस्लाम ने जकात का निजाम बना दिया, ताकि अमीर लोग गरीबों को अपने माल का एक निश्चित अंश दान करें।

हैसियत के बावजूद जो लोग जकात अदा नहीं करते, बड़े गुनहगार हैं। मौलाना ने कहा कि रोजे का मतलब केवल भूखा-प्यासा रहना नहीं है, बल्कि रोजा रखने का मतलब यह है कि हमारी जुबान, हमारा दिल और हमारा मन भी रोजे की हालत में हो।
हालते रोजा के दौरान गुस्से पर नियंत्रण कर सब्र और शुक्र बजा लाने वाले लोग ही सच्चे रोजेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed