फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The family members, who were adamant on running a bulldozer on the house of the accused, agreed on the assurance of the police.

Hardoi News: आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवाने को लेकर अड़े परिजन पुलिस के आश्वासन पर माने

Sun, 15 Feb 2026 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
The family members, who were adamant on running a bulldozer on the house of the accused, agreed on the assurance of the police.
फोटो-18-मुड़रामऊ में लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद
पाली। मथुरा में तैनात उपायुक्त उद्योग के भाई की हत्या के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रविवार सुबह अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच अचानक माहौल गरमा गया। परिजन और ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने से लेकर मकान पर बुलडोजर तक चलवाने की मांग करने लगे। इस पर पुलिस अधिकारियों ने विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई किए जाने के प्रति आश्वस्त किया। लगभग दो घंटे बाद परिजन शांत हुए और इसके बाद गर्रा नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मुड़रामऊ निवासी रामेंद्र कुमार उपायुक्त उद्योग के पद पर मथुरा में तैनात हैं। गांव में उनकी मां गोमती और सबसे छोटा भाई विजय रहते थे। शनिवार सुबह विजय अपने मकान में ही खून से लथपथ पड़े मिले थे। पेट फाड़े जाने के कारण उनकी आंतें बाहर आ गई थीं। पीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया था। मृतक की मां गोमती की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव गांव पहुंचा था। रविवार सुबह शव का अंतिम संस्कार किए जाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोश जताया। साथ ही आरोपियों के घर को बुलडोजर से ढहाने की मांग की। मृतक के परिजनों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसी बीच थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने भरोसा दिलाया कि कोई भी आरोपी बचेगा नहीं। पुलिस विधिक प्रक्रिया का पालन कर पूरे मामले की जांच कर रही है। यह भी भरोसा दिलाया कि निष्पक्ष जांच हो रही है, जो भी दोषी होगा उसे सख्त सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले वार में ही फट गया था लिवर, बाहर आ गई थीं आंतें
विजय के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम चिकित्सकों के पैनल से कराया गया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि धारदार हथियार से किए गए पहले वार में ही विजय का लिवर फट गया था। इस कारण खून बहना शुरू हुआ और फिर बाद में किए गए वार से उसकी आंतें बाहर निकल आईं। लिवर फट जाने से मौत का कारण बताया गया है।

------------
आखिर कितने मारे जाएंगे, बाप मरा फिर बेटा

विजय की हत्या से आक्रोशित परिजनों और रिश्तेदारों ने पुलिस पर भी कठोर टिप्पणी की। परिजनों का कहना था कि पुलिस के बड़े अफसर को मौके पर बुलाया जाए। यह लोग कह रहे थे कि आखिर कितने मारे जाएंगे। बाप मरा फिर बेटा मरा, हम लोग क्या मरने के लिए ही बैठे हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed