फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The estimate and bill have been made by increasing the cost, Rs 10 lakh will have to be paid for payment.

Hardoi News: लागत से इस्टीमेट और बिल बढ़ाकर बनाया है, भुगतान के लिए देने होंगे 10 लाख रुपये

Tue, 03 Dec 2024 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 03 Dec 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
The estimate and bill have been made by increasing the cost, Rs 10 lakh will have to be paid for payment.
नोट : कृपया मुख्य खबर लखनऊ से ले लीजिएगा।
विज्ञापन


लागत से इस्टीमेट और बिल बढ़ाकर बनाया है, भुगतान के लिए देने होंगे 10 लाख रुपये
- एक लाख रुपये लेते रंगे हाथ पकड़े गए, सतर्कता अधिष्ठान थाने पर दर्ज हुआ मुकदमा
- पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-2 प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-2 प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अवर अभियंता ने फर्म संचालक से लागत से इस्टीमेट और बिल बढ़ाकर बनाने के नाम पर 10,00,000 रुपये की रिश्वत मांगी। रिश्वत न मिलने पर बिल भी पास नहीं कर रहा था। सोमवार को 1,00,000 रुपये लेते समय अवर अभियंता को भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। अवर अभियंता की गिरफ्तारी की जानकारी से विभाग में सनसनी फैल गई।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में काम करने वाले फर्म संचालक महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने भुगतान के लिए विभाग में प्रयास किए। निर्माण खंड-2 प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में तैनात अवर अभियंता सत्येंद्र यादव ने बिल पास किए जाने और सहायक अभियंता को हिस्सा दिए जाने के नाम पर 10,00,000 रुपये की मांग की। ठेकेदार महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बिल पास कराने के नाम पर मांगी जा रही रिश्वत की शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन एसएसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी से कर दी। जिसमें उन्होंने कहा है कि अवर अभियंता बिल पास करने के साथ ही सहायक अभियंता के हिस्सा के नाम पर 10,00,000 रुपये मांग रहा है। अवर अभियंता ने कहा है कि 40 लाख रुपये से बनने वाली सड़क के लिए उसने इस्टीमेट पहले से ही बढ़ाकर बनाया है। जिससे उसके हिस्से के रुपये देने होंगे। उन्होंने 1,00,000 रुपये रिश्वत में देने के लिए हामी भर दी है। अवर अभियंता को सोमवार को रिश्वत के रुपये लेने के लिए लखनऊ बुलाया। जहां पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने दुबग्गा से रुपये लेने के बाद रंगे हाथ पकड़ लिया। भ्रष्टाचार निवारण संगठन के एसएसपी की ओर से बताया गया कि अवर अभियंता को गिरफ्तार किए जाने के साथ ही सतर्कता अधिष्ठान थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिशासी अभियंता संजीव भीमराव ने बताया कि टेंडर खुलने के कारण वह लखनऊ गए थे। वहीं भ्रष्टाचार निवारण संगठन के निरीक्षक ने फोन पर अवर अभियंता को पकड़े जाने की जानकारी दी है। रिपोर्ट मिलने पर विभाग को लिखापढ़ी की जाएगी।
विज्ञापन

-----------
कार्रवाई का भय और न सरकार की भ्रष्टाचार मुक्त मंशा का ख्याल
हरदोई। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को न तो कार्रवाई का भय है और न ही भ्रष्टाचार मुक्त सरकार की मंशा का ख्याल है। अभी हाल ही में मार्गों के निर्माण में गड़बड़ी और लेपित सतह के सैंपल फेल होने पर दो अधिशासी अभियंता समेत 16 अभियंताओं को निलंबित किया गया है। मुख्यमंत्री की ओर से यहां के लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं पर की गई कार्रवाई के बाद अभी अधिशासी अभियंता के पद पर नवीन तैनाती भी नहीं हो पाई है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-2 प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क के भुगतान में रिश्वत लिए जाने का मामला सामने आ गया। फर्म संचालक की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-2 प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में तैनात अवर अभियंता सत्येंद्र यादव ने बिल भुगतान के एवज में 10,00,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर ली। 1,00,000 रुपये रिश्वत लेते समय लखनऊ में ही रंगे हाथ पकड़ गए। विभागीय कर्मियों में चर्चा है कि हाल में ही मुख्यमंत्री की ओर से विभागीय अभियंताओं पर की गई कार्रवाई से ही सबक लिया होता तो, शायद रिश्वत लेने का फर्म संचालक पर दबाव न बनाते और पकड़े जाने से बच जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed