फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The elder brother sold the buffalo for 80,000 rupees, and the angry younger brother hanged himself to death.

Hardoi News: बड़े ने 80 हजार रुपये में बेच दी भैंस, नाराज छोटे भाई ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 20 Jan 2026 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
The elder brother sold the buffalo for 80,000 rupees, and the angry younger brother hanged himself to death.
फोटो-23- अमित मिश्रा। फाइल फोटो
टड़ियावां। बड़े भाई ने छोटे को बिना बताए भैंस बेच दी। इससे नाराज छोटे भाई ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय मृतक की पत्नी मायके में थी। मृतक के ससुर का दावा है कि भैंस बेचे जाने के बारे में उसने फोन पर पत्नी को बताया था।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के सिंकदरपुर के मजरा पंडितपुरवा निवासी अमित मिश्रा (28) टड़ियावां बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते थे। कछौना कोतवाली क्षेत्र के ओनवा गांव निवासी अमित के ससुर प्रमोद के मुताबिक, उन्होंने साल 2018 में पुत्री कंचनलता की शादी अमित से की थी। अमित शराब के आदी थे। इसको लेकर कंचनलता नाराज होकर मायके आ गई थी। विदाई का मामला भी चल रहा था।
विज्ञापन

बीती 14 जनवरी को न्यायालय में समझौता हो गया था। सर्दी कम होने पर पत्नी को विदा कराने की बात अमित ने कही थी। सोमवार देर शाम अमित की कंचनलता से फोन पर बात हुई। उन्होंने कंचनलता को बताया कि बड़े भाई नीरज ने उनकी भैंस 80 हजार रुपये में बेच दी है। जब उनसे रुपये मांगे तो नीरज ने पिता भोलानाथ मिश्रा को रुपये देेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद फोन रखकर वह कमरे में चले गए। मंगलवार सुबह देर तक अमित कमरे से बाहर नहीं निकले। इस पर भाई संजू कमरे की ओर गए। वहां अमित का शव गमछे के फंदे से लटकता मिला। पुलिस को सूचना दी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। अमित की कोई संतान नहीं है। अमित चार भाइयों में सबसे छोटे थे। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed