{"_id":"6aaeca3cd894c7fd270a7d31","slug":"body-of-man-who-had-set-out-with-his-brother-in-law-to-reconcile-with-his-wife-found-in-an-orchard-hardoi-news-c-213-1-hra1004-156954-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पत्नी से सुलह करने साढू के साथ निकले युवक का शव बाग में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पत्नी से सुलह करने साढू के साथ निकले युवक का शव बाग में मिला
विज्ञापन
हरदोई। बीते बृहस्पतिवार को पत्नी से सुलह करने के लिए साढू के साथ गए युवक का शव शुक्रवार आधीरात के बाद देहात कोतवाली क्षेत्र के चितरई गांव के बाग में पड़ा मिला। मृतक के पिता ने साढू पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके से कीटनाशक की शीशी, शराब की बोतल, समोसा और मृतक का मोबाइल भी मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के नंदापुरवा निवासी अरुण यादव (35) किसान थे। अरुण की ससुराल मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के दारूकुईयां में है। पिता लालाराम ने बताया कि कुछ समय पहले अरुण की पत्नी आशा मायके गई थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं आ रही थी। दोनों में चल रहे मनमुटाव को खत्म कराने के लिए अरुण का साढू झौनीपुरवा निवासी प्रमोद कुमार बृहस्पतिवार को अरुण को खेत से ही अपने साथ ले गया था। इसके बाद अरुण का कुछ पता नहीं चला।
परिजन का कहना है कि अरुण के मोबाइल पर कॉल करने पर घंटी जा रही थी, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई तो शुक्रवार रात पुलिस ने अरुण के मोबाइल नंबर की लोकेशन निकलवाई। इस आधार पर जांच शुरू हुई तो अरुण का शव हरदाेई पिहानी मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र मेें चितराई गांव के पास पड़ा मिला। पिता लालाराम ने साढू पर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि प्रमोद ही आशा को ससुराल आने से मना करता था।
विज्ञापन
प्रमोद पर दस लाख रुपये के जेवर हड़पने का आरोप भी लालाराम ने लगाया है। देहात कोतवाल समर बहादुर सिंह ने बताया कि मौके से कीटनाशक की शीशी, समोसा और शराब की शीशी भी मिली है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शव पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम में विसरा सुरक्षित किया गया है।