फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman injured in a beating four days ago dies during treatment.

Hardoi News: चार दिन पहले हुई पिटाई में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

Sat, 19 Sep 2026 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Woman injured in a beating four days ago dies during treatment.
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के भगौनापुर अयारी बिजगवां कला निवासी महिला की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की बेटी ने जमीन विवाद में परिवार के ही पांच लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्ट में सिर की चोट से मौत होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

भगौनापुर निवासी उपमा ने बताया कि मंगलवार शाम उसकी मां जयश्री (48) शौच के लिए खेत जा रही थीं। आरोप है कि गांव के बाहर पहले से घात लगाए परिवार के पांच लोगों ने उन्हें घेरकर डंडों से पीट दिया। जानकारी पर मौके पर पहुंची उपमा को जयश्री बेहोश पड़ी मिली। पिहानी सीएचसी से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजनों ने जयश्री को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ले जाने की तैयारी हो रही थी लेकिन तभी उनकी मौत हो गई। शव गांव लाकर पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष वीर बहादुर ने बताया कि घटना की शिकायत किसी ने नहीं की थी। मौत होने की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक सिर में चोट आने से जयश्री की मौत हुई है।
विज्ञापन


संदिग्ध हालात में हुई थी पति और बेटे की मौत, देवर भी तीन साल से लापता
उपमा ने बताया कि परिवार में लंबे समय से भमि विवाद चल रहा है। उसके पिता (मृतका जयश्री का पति) की मौत दस साल पहले संदिग्ध हालात में हो ई थी। इसके बाद भाई सुभाष की मौत भी शराब में जहरीला पदार्थ पीने से हो गई थी। पति की मौत होने के सात साल बाद जय श्री ने अपने देवर राजपाल से कोर्ट मैरिज कर ली थी। राजपाल भी पिछले तीन साल से लापता हैं। उपमा ने बताया कि मां के नाम छह बीघा भूमि है। इसको लेकर ही विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed