फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The driver and his assistant sleeping on a cot were crushed by a dumper, both died

Hardoi News: चारपाई पर सो रहे चालक और सहयोगी को डंपर ने कुचला, दोनों की मौत

Sun, 27 Jul 2025 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The driver and his assistant sleeping on a cot were crushed by a dumper, both died
दिवंगत         राजीव। - फोटो : आंधी-बारिश में खेत पर टूटकर गिरे पाेल व बिजली लाइन। संवाद
हरदोई/बेहटा गोकुल। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सलेमपुर राय गांव में शनिवार आधी रात दर्दनाक हादसे में पोकलेन मशीन के चालक और उसके सहयोगी की मौत हो गई। दोनों चारपाई पर सो रहे थे, तभी बैक कर रहे डंपर चालक ने उन्हें कुचल दिया। पुलिस ने डंपर चालक सूरज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और तलाश जारी है।
विज्ञापन

शारदा नहर में सिल्ट सफाई और बालू उठान का ठेका सरकुलर रोड निवासी गंगाराम के पास है। इस कार्य में डंपर और पोकलेन मशीनें लगी हैं। शनिवार रात लगभग डेढ़ बजे, पोकलेन मशीन चालक सांडी थाना क्षेत्र के उल्लामऊ निवासी राजीव कुमार उर्फ राजू (36) और उसका सहयोगी अनिल कुमार सिंह (37) काम समाप्ति के बाद मशीन के पास चारपाई पर सो रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान देहात कोतवाली क्षेत्र के अटवा असिगांव निवासी डंपर चालक सूरज वाहन बैक कर रहा था। लापरवाही से की गई रिवर्सिंग के दौरान डंपर सीधे चारपाई पर चढ़ गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि ठेकेदार गंगाराम की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

आरोप: न ड्राइविंग लाइसेंस मिला, न मोबाइल फोन
रविवार सुबह करीब छह बजे मृतक राजीव का छोटा भाई अनूप मौके पर पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि पुलिस ने परिवार के पहुंचने से पहले ही शव भिजवा दिए, जिससे संदेह की स्थिति बनी। अनूप ने यह भी बताया कि राजीव का मोबाइल फोन और ड्राइविंग लाइसेंस मौके से गायब था, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है। हालांकि वह इसके पीछे कोई ठोस वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed